संजीव बंसल / समय की ताकत
कुरूक्षेत्र, जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 19 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शाहबाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर शमशेर सिंह पुत्र बन्ता वासी जैनपुर को गांव जैनपुर में अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू करके उसके कब्जे से 13 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। जिसके विरूद्ध थाना शाहबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य मामले में थाना शाहबाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर शमशेर रिन्कू पुत्र दुमन वासी बाल्मिकी महोल्ला शाहबाद को गांव जैनपुर में अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू करके उसके कब्जे से 6 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। जिसके विरूद्ध थाना शाहबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको बाद में पुलिस बेल पर रिहा किया गया।