पति की दीर्घायु के लिए रखा करवा चौथ का व्रत : जसमीत


नरवाना,  5 नवंबर (मोहित बंसल) सनातन संस्कृति का पावन पर्व करवाचौथ सुहागन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सिंगार करके करवा चौथ की कथा कहानी सुनी और पति की लंबी उम्र की दुआ की।  बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति को लेकर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है इस पर्व पर प्रत्येक भारतीय महिला भारतीय संस्कृति के अनुसार इस दिन को पति के लिए सबसे बड़ा दिन मानते हुए अपने पति की सलामती के लिए पूजा करती हैं। और चांद निकलने पर अर्ध देकर व्रत खोला दोपहर बाद करवा माता की कहानी सुनकर अपनी सास को सम्मान के प्रतीक करवा भेंट किया। दिल्ली आवास पर रात्रि को चांद को देखकर हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह ने धर्मपत्नी जसमीत को अपने हाथों से अन्न ग्रहण करवाया। हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी जसमीत शयोकंद ने बताया कि करवा चौथ माता का व्रत रखा है । पूजा की थाली में फल मिठाई अनार और सुहागन का सामान आदि रखकर व्रत की कथा कहानियां सुनी। रात को चंद्रमा की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। आकाश में चांद देखने पर छलनी से चंद्रमा और पति सांसद बृजेंद्र सिंह का चेहरा देखा। इसके पश्चात सांसद बृजेंद्र ने अपने हाथों से पानी पिला कर व्रत की पूर्ण विधि को समाप्त किया।