दबंग ने बेरहमी से पीटने के बाद थूककर चाटने पर किया मजबूर, इंसानियत शर्मसार

जिला ब्यूरो चीफ= आशीष कुमार गुप्ता
रेहराबजार/ बलरामपुर =  थाना रेहरा बाज़ार बलरामपुर के ग्राम पंचायत किरतापुर की है विडियो में थाना रेहरा बाज़ार के किरतापुर निवासी सरकश व दबंग व्यक्ति जिसका नाम सुरेंद्र मिश्रा पुत्र कौशल किशोर है एक व्यक्ति को जिसका नाम भोला है व रेहरा बाज़ार थाना के नया नगर का निवासी है को बेरहमी से पीट रहा है इतना ही नहीं उठक बैठक करायी गई व थूक कर चाटने पर भी मजबूत किया गया गाँव में दुबारा न आने की धमकी दी गई उक्त अज्ञात व्यक्ति व्यापार के उद्देश्य से किरतापुर आता जाता था गृहस्थी का सामान बेचता था दबंग व सरकश सुरेंद्र मिश्रा के डर से उसने गाँव आना जाना छोड़ दिया॥