नरवाना, 6 नवम्बर (मोहित बंसल) नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना द्वारा आयोजित निशुल्क योग शिविर के छठे दिन का शुभारंभ मिलन पैलेस में हुआ जिसका उद्घाटन दिव्यांग संजय गांव भाना एवं चिराग पब्लिक स्कूल की सुमन मैडम अन्नू मैडम संस्थापक चिराग पब्लिक स्कूल रमेश वत्स के कर कमलों के द्वारा दीप जलाकर किया गया ।नरवाना शहर के योग प्रेमियों ने योग शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।योग शिक्षिका यमुना यूएसए कटिया फ्रांस व सुमेश नरवाना ने बड़े ही सहज भाव से योगासन करवाएं सभी योग विद्यार्थियों ने मन से योगा किया। नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना के प्रभारी धर्मपाल गर्ग ने आए हुए सभी नरवाना निवासियों का योग सीखने के लिए अभिनंदन किया। डॉ योगेश गुप्ता बिलासपुर छत्तीसगढ़, अमिता शर्मा हरिद्वार उत्तराखंड शाखा संयोजक नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने फेसबुक के माध्यम से योग शिविर को देखकर इस शिविर के लिए अपने शब्दों द्वारा बधाई संदेश दिया ।उन्होंने कहा समय पर किया कार्य बहुत ही उत्तम होता है करो ना जैसी इस भयंकर बीमारी में योगा ही एक ऐसा साधन है जिससे हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इस बीमारी को अपने से दूर रख सकते हैं। संजय जिसकी उम्र 32 साल जो कि दोनों पांव से अपंग है उन्होंने शाखा नरवाना प्रभारी धर्मपाल गर्ग से संपर्क किया और ट्राई साइकिल के लिए अपील की गर्ग द्वारा तुरंत इस बात को संज्ञान में लिया गया और योग शिविर के अंदर ही उसे निशुल्क ट्राई साइकिल भेंट कर दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए उपस्थित सभी योग शिक्षक व योग सीखने के लिए आए स्थानीय निवासियों ने नारायण सेवा संस्थान की भूरी भूरी प्रशंसा की।