अजैब सिंह नम्बरदार की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची कुमारी सैलजा



समय की ताकत

अम्बाला ।  बुधवार को कुमारी सैलजा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी हरियाणा ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला अध्यक्ष एससी सेल (ग्रामीण) अजैब सिंह नम्बरदार की माता स्व.तेजो देवी  के निधन पर पूरे परिवार से मिलकर संवेदनाएं प्रकट की व पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि दी। 

कुमारी सैलजा के साथ आए पूर्व विधायक जसबीर मलौर,विमला सरोहा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलविंदर पुनिया दीक्षित पंडित सुधीर जायसवाल डिप्टी मेयर, परविंदर पाल सिंह परी (एक्स काउंसलर) सतीश कनौजिया प्रदेश महासचिव बीसी सेल, मनीष राणा यूथ अध्यक्ष अंबाला कैंट, राजेश मेहता पार्षद, अशोक वर्तिया पूर्व जिला अध्यक्ष एससी सेल, वेद प्रकाश यमुनानगर जिला अध्यक्ष एससी सेल, जरनैल सिंह डूड्डा जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र एससी सेल आदि ने भी स्व.माता तेजो देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बता दें अजैब सिंह नम्बरदार की माता स्व.तेजो देवी जिनका निधन 24 अक्टूबर को गया था। जिनकी अंतिम अरदास/भोग/रस्म पगड़ी 6 नवंबर 2020 को अंबेडकर भवन गांव शाहपुर(मछोण्डा) जिला अम्बाला में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होगी।