चरखी दादरी, 7 नवंबर (मोहित बंसल) अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ चरखी दादरी करवा चौथ के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानी वाला, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ, चरखी दादरी जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के मार्गदर्शन में चरखी दादरी महिला जिला प्रधान नीतू बंसल की अगुवाई में आनलाईन प्रतियोगिता का प्रांतीय स्तर पर आयोजन किया गया। इस आनलाईन प्रतियोगिता का उद्देश्य वर्तमान व भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से अवगत कराना व धरोहर को सुरक्षित रखना व प्रतिमा को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता विभिन्न दो स्तर जिला चरखी दादरी व प्रदेश स्तर पर आयोजित की गई। आनलाईन कार्यक्रम में बतौर संयोजिका गीता गर्ग, संतोष जैन, रोली सिंगल, अर्चना गुप्ता, नेहा जिन्दल, बबीता गोयल, अल्का गोलियान हिसार, रेखा गुप्ता भिवानी ने निर्वहन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागी महिलाओं को अपनी मेहन्दी शृंगार, करवा चौथ की कहानी सुनते हुए, चन्द्रमा की पूजा करते हुए तथा सास, जेठानी, नन्द व पति के चरण स्पर्श करने की फोटो व विडियो संयोजिका के वट्सअप नम्बर पर 5 नवम्बर रात्रि 8 बजे तक वट्सअप करने को कहा गया। इन फोटो के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रेस सचिव अर्चना अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला चरखी दादरी से 35 व प्रदेश के विभिन्न जिलों से 54 महिलाओं ने प्रतिभागिता की। निर्णायक मंडल डॉ. अर्चना गुप्ता, सेवानिवृत अध्यापिका मंजू मित्तल व मंजू बधवानिया द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम 7 नवम्बर को प्रातः घोषित किए गए। जिला चरखी दादरी स्तर प्रतियोगिता में प्रथम मानसी कंसल पत्नी मुकेश कंसल, द्वितीय नीरू जैन पत्नी राकेश जैन व तृतीय स्थान पर नेहा सिंगल पत्नी अंकित सिंगल रही। प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा बंसल पत्नी सुशील बंसल भिवानी, द्वितीय दृष्टि मित्तल पत्नी अंकित मित्तल गुरूग्राम व तृतीय स्थान पर संगीता गर्ग पलवल रही। सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कार व सभी प्रतिभागी महिलाओं को ‘‘मिसेज करवा’’ ई-प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।