बीपीओ सादुल्लानगर द्वारा पराली को न जलाने के बारें में लोगों को जागरूक किया गया

जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर = जनपद बलरामपुर के तहसील उतरौला अंतर्गत थाना  सादुल्लानगर पुलिस द्वारा नौडिहवा के निकट चौराहे पर उपस्थित लोगों को बीपीओ पिपरा ग्रंट रमेश कुमार सिंह व कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह द्वारा जागरूक किया गया । कि खेत में धान की कटाई के बाद पराली को ना जलाएं । क्योंकि उच्च न्यायालय द्वारा इस पर रोक लगा दी गई है । जिससे कि वातावरण में प्रदूषण की संख्या लगातार बढ़ने के कारण न्यायालय द्वारा फेरारी ना जलने की रोक लगाई हैI  जिसको लेकर गांव-गांव चौराहा चौराहा पर बीपीओ सादुल्लानगर द्वारा लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है ॥