महारानी लक्ष्मीबाई को याद कर पुष्प अर्पित किए



मोहित बंसल/समय की ताकत

नरवाना, 19 नवंबर, आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय नरवाना में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनको याद कर विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल कुमार व छात्राओं द्वारा उनको पुष्प अर्पित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि लक्ष्मी बाई का जन्म वाराणसी जिले में 19 नवम्बर 1828 को एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने 1957 के प्रथम भारतीय सेना संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध बिगुल बजाया था। वह ऐसी वीरांगना थी जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सामराज्य की सेना से मोर्चा लिया और रणक्षेत्र में भी वीरगति को प्राप्त हो गई थी परंतु जीते जी अंग्रेजों को अपने राज्य हांसी पर कब्जा नही करने दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के द्वारा भी उनको कोटि-कोटि नमन किया गया और बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर निर्भीक व निडर बनने के लिए सन्देश दिया व साथ में उनको शैक्षिक कार्य में आगे बढऩे के लिए उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर जोगिन्दर सिंह ,दीपक कुमार ,डिंपल ,मीना ,परवीन सिंगला सहित समस्त स्टाफ मोजूद था ।