नरवाना, 11 नवम्बर (मोहित बंसल) अग्रोहाधाम नरवाना हलके के अध्यक्ष रोहताश सिंगला की अध्यक्षता में अग्रोहधाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रचार मंत्री राजेन्द्र गुप्ता अमरगढ वाले व रमेश गर्ग सह सचिव प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा अग्रोहा धाम नरवाना इकाई महिला अध्यक्ष प्रियंका गोयल ,मुख्य संयोजिका सविता गोयल ,उपप्रधान बबिता मित्तल व ज्योति सिंगला को बनाया गया । प्रांतीय प्रचार मंत्री राजेन्द्र गुप्ता अमरगढ ने कहा कि राज्यसभा सदस्य सुभाष ग्योंका व बजरंगदास की अगुवाई में प्रत्येक शहर को अग्रोहा धाम से जोडने हेतु पुरुष ,युवा और महिला की टीम का गठन किया जा रहा है । जिसको हम सब को मिलकर निभाना है । महिला पदाधिकारी इकाई द्वारा प्रांतीय प्रचार मंत्री राजेन्द्र गुप्ता अमरगढ व नरवाना हल्का अध्यक्ष रोहताश सिंगला का धन्यवाद करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा जो जिम्मेवारी हमे दी गई है । उसको हम ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे और नरवाना की अधिक से अधिक नारी शक्ति को अपने पूर्वजों के धाम से जोडकर उनके किये गये सामाजिक कार्यों को आगे बढाएंगे। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कैलाश सिंगला, उपेंदर गर्ग , दीपक सिंगला,पवन मित्तल, प्रवीन गोयल, देवेंदर गोयल, युवा अध्यक्ष कमल गर्ग आदि द्वारा नव नियुक्त महिला पदाधिकारियों को फूल माला देकर बधाई दी गई ।