नरवाना, 4 नवंबर (मोहित बंसल) दिवाली तक पूरा शहर दूधिया रोशनी से जगमगा जाएगा
नगर परिषद ने शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। दिवाली से पहले सभी स्ट्रीट लाईटें ठीक कर दी जाएगी। नगर परिषद की चेयरपर्सन सुनीता चौपड़ा ने कहा कि दिवाली से पहले शहर की हर गली की स्ट्रीट लाईटें ठीक कर दी जाएगी। शहर में बीस बड़ी नई स्ट्रीट लाईटें भी लगाई जाएगी। बुधवार से यह काम शुरू हो गया है। उन्होंने माना कि स्ट्रीट लाईटें के खराब होने से नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब शहर में स्ट्रीट लाईटों को दुरूस्त करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है अब स्ट्रीट लाईटें ठीक होने से दिवाली पर रोशनी चार गुणा होंगी सर्दियों में चोरी होने पर अंकुश लग सकेगा