कैथल संजीव कौशिक
लीगल सैल प्रदेश सयोंजक धुमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड हरियाणा की जिम्मेदारी सौपे जाने से कार्यकर्ताओं व आमजन में खुशी का माहौल है।भाजपा सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी से तमाम कार्यकर्ताओं के साथ साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी।वही माँ सरस्वती तीर्थ को लेकर सरकार की प्रियोजनाओं को पूरा करने में भी तेजी से कार्यों को पूरा किया जाएगा।भाजपा नेता कुलदीप माजरा ने बताया कि धुमन सिंह किरमच संगठन का एक सच्चा सिपाही है ।वही संगठन के अनेकों पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा करते आया है।और स्वयं कई वर्षों से नीर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते जल बचाओ अभियान की मुहिम को आगे बढ़ाते आए है।और वही उनके अनुभव को देखते हुए जहाँ हरियाणा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाना अपने आप मे एक कार्यकर्ता का समान भी है।माजरा ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वाईस चेयरमैन सरस्वती हैरिटेज बोर्ड हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर रहते हुए नए आयाम स्थापित करेंगे।और माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से मिले आशीर्वाद से संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम योगदान रहेगा।इस मौके पर गुहला पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगे राम ज़िन्दल, वेद कंबोज, जोगा राम,युवा नेता विकल चौबे,बलविंदर ढांण्डा भैंसी माजरा,अर्जुन त्यागी,मांगे राम कौशिक,हरदेव सैनी,माजूद रहें।