कैथल, 5 नवंबर (संजीव कौशिक) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन और बदले परिवेश में स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभाग कोरोना से बचाव के लिए विशेष प्लान बनाकर कार्य करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टैंसिंग व मास्क डालना करवाएं सुनिश्चित। कोरोना सैंपलिंग को बढ़ाया जाए ताकि अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है, तो उसका ठीक समय पर ईलाज किया जा सके। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। आम जन भी कोरोना को हराने में अपना सहयोग देते रहें। त्योहार भी बनाएं, लेकिन एहतियात जरूर बरतें।
उपायुक्त सुजान सिंह अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की सैम्पलिंग टीम विशेषकर उन क्षेत्रों में ज्यादा सैंपल लें जहां पर पॉजिटिव केस अधिक पाए गए हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस विभाग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं ताकि लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके। वर्तमान परिवेश में मौसम बदल रहा है। इसलिए सभी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाए और पेयजल की भी निरंतर जांच की जाए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए निरंतर सफाई हो ताकि गंदगी से होने वाली संभावित बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी कोविड केयर सैंटर बने हुए हैं, उन सभी पर निरंतर दौरा करके आवश्यक मूल-भूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जो लोग इस बीमारी से संक्रमित होकर हॉम आईसोलेशन में है, उन पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ठीक प्रकार से ईलाज की सुविधा भी मुहैया करवाई जाए। उन्होंने आम जन से आह्वïान किया कि सभी के सामुहिक प्रयासों से इस बीमारी से बचा जा सकता है। मौसम परिवर्तन के कारण डेंगू का खतरा बढ़ा है, इसलिए सभी अपने घरों की छतों पर पानी नहीं खड़ा होनें दें। इसके साथ-साथ पानी की टंकियों की सफाई भी करवाते रहें। उन्होंने कहा कि किसान भी पराली में आग नहीं लगाएं। ऐसा करने से वातावरण प्रदूषित होता है। जो किसान इस तरह के कार्यों के संलिप्त पाए जाते हैं, उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
इस अवसर पर एसडीएम शशी वसुंधरा, डीएमसी कुलधीर सिंह, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, डॉ. ओम प्रकाश, डीईओ शमशेर सिंह सिरोही, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह, सीडीपीओ कमलेश, डॉ नीरज मंगला, विजय लक्ष्मी, डॉ. राजीव आदि मौजूद रहे।