उपायुक्त सुजान सिंह ने क्योड़क स्थित किया कोटिकूट तीर्थ स्थल का दौरा, अधिकारियों को दिए तीर्थ स्थल के सौंदर्यकरण के कार्य को पूरा करने के निर्देश

संजीव कौशिक
कैथल, उपायुक्त सुजान सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गोद लिए गए गांव क्योड़क में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कोटिकूट तीर्थ स्थल का दौरा किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तीर्थ स्थल के सौंदर्यकरण व अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल के बाहर की ओर रास्ते और तीर्थ स्थल के बाउंड्री वॉल के बीच में भी ब्लॉक लगाए जाएं। इसके साथ-साथ अधिक से अधिक पौधा रोपण किया जाए, ताकि तीर्थ स्थल के सौंदर्यकरण में और अधिक निखार आ सके। यहां पर बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था की जाए तथा परिक्रमा पाथ पर लाईटे लगाने का जो कार्य चल रहा है, उसे जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य को पूरा करने के लिए मैन पॉवर बढ़ाई जाए, ताकि सभी कार्य जल्द पूरे हों और ग्राम वासियों के साथ-साथ आसपास के लोग भी इस तीर्थ स्थल पर भ्रमण कर सके और पूजा इत्यादि कर सके, क्योंकि इस तीर्थ का संबंध महाभारत कालीन यूग से है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ विषय है। तीर्थ के तालाब के साथ लगती दीवारों के बीच में जो स्थान है, उस पर घास व पौधे लगाए जाएं। गांव में 8 करोड़ से सीवरेज पाईप लाईन व्यवस्था का कार्य पूरा हो चुका है और 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रिटमेंट का कार्य भी चल रहा है, उसे भी जल्द पूरा करें। इसके साथ-साथ जो अन्य कार्य भी उसे भी जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर एसडीएम डॉ. संजय कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सज्जन सिंह, बीडीपीओ रोजी, डीएफओ राजीव तेजियान, कार्यकारी अभियंता केके बाठला, बनारसी दास, कर्णवीर सिंह सहित अन्य संंबंधित अधिकारी मौजूद रहे।