संजीव बंसल / समय की ताकत
कुरुक्षेत्र, जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने सुनार की दुकान का ताला तोड़कर स तिजौरी चोरी करने के आरोप में किया दो को गिरफ्तार। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की पुलिस टीम से सुनार की दुकान का ताला तोड़कर स तिजौरी चोरी करने के आरोप राजन उर्फ साहिल पुत्र बलबीर वासी मिर्जापुर व कृष्ण लाल उर्फ किच्ची पुत्र मोहन लाल वासी सौदागरान महोल्ला थानेसर को गिरफ्तार करके कब्जे से चोरी की गई तिजौरी, सोने के कण तथा वारदात में प्रयोग स्कुटी को बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 23 अक्तुबर 2020 शेख जलालुद्दीन उर्फ सोनु पुत्र शेख ईसाउद्दीन वासी थानेसर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह जवाहरलाल की बिजली की दुकान के ऊपर सोने के जेवर बनाने का काम करता है। दिनांक 23 अक्तुबर 2020 को सुबह करीब 3 बजे अपनी दुकान को चैक करने के लिए गया ते वहां पर काफी लोग इक्कट्ठा हुए थे तथा उसकी दुकान का दरवाजा व कुन्डा टुटा हुआ था। उसकी दुकान के अन्दर से लोहे की तिजौरी जिसमें करीब 3 तौले सोने का चुरा गायब थे। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में रात के समय दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जिसकी जांच बाद में अपराध अन्वेषण शाखा-1 के हवाले की गई। अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह के मार्ग निर्देश में जांच हवलदार शमशेर सिंह को सौंपी गई। दिनांक 20 नवंबर 2020 को सहायक उप निरीक्षक सुन्दर सिंह, राजेन्द्र सिंह, हवलदार शमशेर सिंह, नरेश कुमार, सिपाही प्रदीप व प्रिन्स की पुलिस टीम जिन्दल चौंक पर मौजुद थी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुनार की तिजौरी चोरी करने के आरोपी इस समय जिन्दल पार्क पीपली में घुम रहे हैं। जिस सूचना पर पुलिस ने जिन्दल पार्क पीपली से मुखबर के इशारे पर दो लड़कों को काबु करके उनका नाम पता पुछा। जिन्होंने अपना नाम राजन उर्फ साहिल पुत्र बलबीर वासी मिर्जापुर व कृष्ण लाल उर्फ किच्ची पुत्र मोहन लाल वासी सौदागरान महोल्ला थानेसर बताया। पुलिस द्वारा गहनता से पुछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक चौबारे से सुनार की दुकान का ताला तोड़कर तिजौरी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर चोरी की गई तिजौरी, सोने के कण व वारदात में प्रयोग की गई स्कुटी बरामद कर ली है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। जांच जारी है।