नरवाना में इंदिरा गांधी को किया नमन

 


मोहित बंसल /समय की ताकत 

नरवाना, 19 नवंबर, वीरवार को पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सुरजेवाला भवन में जगरूप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में उनकी तस्वीर पर माल्र्यापण किया। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद कैलाश सिंगला ने कहा कि स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी आधुनिक एवं खुशहाल भारत की जनक थी। जिस कारण आज भारत का नाम पूरे विश्व में शान से लिया जाता है। देश के विकास में इंदिरा गांधी का काफी योगदान है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी के समय पाकिस्तान की भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं थी। आज हर रोज भारत पर बिना कोई बजय गोलाबारी होती है और कई सैनिक मारे जाते हैं।   इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, धौला नैन, डॉ. शमशेर नैन, डॉ.मनोज नैन, दिलबाग लौन, राजपाल बनवाला, धूपसिंह नैन मौजूद रहे।