जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला/बलरामपर = बलरामपुर जनपद के उतरौला नगर में स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोगों की लगी लंबी लाइन देखी जा रही है । जो कोरोना काल में बेखौफ होकर बिना मास्क के घंटो आधार कार्ड बनवाने के लिए इंतजार में डाक घर के बाहर खड़े हुए देखे पाए जा सकते हैं । इसको लेकर क्षेत्रीय नागरिक खालिद अनवर उस्मानी, कौशल ,इदरीश ,जगदीश वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, जान मोहम्मद, श्याम जी कौशल, राम छबीले, विनय वर्मा असगर अली, देवता प्रसाद और लोगों ने बताया कि कोरोना कल में सरकार द्वारा लोगों को महामारी से बचाव से हेतु जागरूक किया जा रहा ।और मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात बताई जा रही है। मगर इसका कोई भी असर उतरौला डाकघर में देखने को नहीं मिल रहा है। यहां आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन देखी जा सकती है। जो बिना मास्क के बेखौफ होकर लाइन में लगे हुए हैं। ऐसा तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं ।इसको लेकर जब डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए आए लोगों से बात की गई I तो लोगों ने आधार कार्ड बनवाने और नाम सही करवाने के एवज में ज्यादा पैसे लेने की बात बताई है। लोगों ने बताया कि हम लोग डाक घर पर घंटों से लाइन लगाकर खड़े हुए हैंI यहां पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है। जो आधार कार्ड बनवाने आए हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के मायने समझा सकतेI इस और ध्यान दिए जाने की जरूरत है । हम लोग जिम्मेदार अधिकारियों से इस और ध्यान दिए जाने की मांग करते हैं॥