ई-आफिस बनाकर कुरुक्षेत्र के सरकारी कार्यालयों को किया जाएगा पेपरलैस : बराड़



कुरुक्षेत्र (समय की ताकत/ संजीव बंसल उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के सरकारी कार्यालयों को ई-आफिस बनाकर पेपरलैस कार्यालय बनाए जाएंगे। इसके लिए 22 विभागों को पहले बैच और 20 विभागों को दूसरे बैच में ई-आफिस के रुप में स्थापित किया जाएगा। इससे पहले सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को ई-आफिस बाबत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस जिले में 8 बैचों में प्रशिक्षण देने का शैडयूल भी तैयार कर दिया गया है। 

        उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने वीरवार को विशेष बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार ई-आफिस प्रोजैक्ट की योजना को कुरुक्षेत्र जिले में अमलीजामा पहनाने का काम शुरु कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस प्रोजैक्ट को एक मिशन मोड के रुप में लिया गया है, इस मिशन को पूरा करने के लिए हार्डवेयर और साफ्टवेयर से सम्बन्धित इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इस साफ्टवेयर को सम्बन्धित विभागों द्वारा तैयार किया जाएगा। इससे पहले स्टाफ के सदस्यों को प्रशिक्षण देेने का शैडयूल तैयार किया गया है। इस जिले में ई-आफिस बनाने का उदेश्य यह रहेगा कि सभी कार्यालयों को पेररलैस बनाया जाए और लोगों को सीटिजन सेवाएं आनलाईन प्रणाली से दी जाए ताकि लम्बे समय दस्तावेजों के प्रचलन को समाप्त किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-आफिस प्रोजैक्ट को मिशन मोड में लेकर निर्धारित समयावधि के अंदर लागू करना सुनिश्चित करे। इसके लिए जिस विभाग को कम्पयूटर, स्कैनर, प्रिंटर, इंटरनेट व अन्य किसी साफ्टवेयर आदि समान का समय रहते प्रबंध करना सुनिश्चित करे। इतना ही नहीं 30 नवम्बर 2020 के बाद कोई भी नई फाईल हार्ड कॉपी में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी 30 नवम्बर के बाद ई-आफिस के जरिए फाईल भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा गुड गवर्नैंस दिवस 25 दिसम्बर के बाद नई और पुरानी फाईलों को ई=आफिस के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा।

ई-आफिस के लिए जारी किया प्रशिक्षण शैडयूल

उपायुक्त के आदेशानुसार सभी कार्यालयों के लिए ई-आफिस स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण शैडयूल तैयार किया गया है, इस शैडयूल के अनुसार पहले बैच में डीसी ऑफिस, कैम्प ऑफिस, नगराधीश कार्यालय के सभी कर्मचारी 6 नवम्बर को सुबह 10 बजे से लेकर 10 बजकर 50 मिनट तक, दूसरे बैच में डीआरओ स्टाफ, स्थापना शाखा, डीएन ब्रांच, एलएफए की ट्रेनिंग सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजे तक, तीसरे बैच में डीए ब्रांच, मिसलेनियश ब्रांच, सीईए ब्रांच की टे्रनिंग दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजे तक, चौथे बैच में पीएलए ब्रांच, आरकेई ब्रांच, एडीए ब्रांच, पेशी ब्रांच की टे्रनिंग 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक ,पांचवे  बैच में कोपी ब्रांच, एफआरए ब्रांच, लीग मिग ब्रांच, एचआरए ब्रांच, वीआरके ब्रांच की टे्रनिंग 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक होगी। उन्होंने बताया कि 9 नवम्बर को एसके ब्रांच, डीआरए ब्रांच, एसडीएम ऑफिस थानेसर, तहसील ऑफिस थानेसर की टे्रनिंग 10 बजे से लेकर 10 बजकर 50 मिनट तक , दूसरे बैच में एसडीएम ऑफिस शाहबाद, तहसील ऑफिस शाहबाद, एसडीएम ऑफिस लाडवा, तहसील ऑफिस लाडवा, सब तहसील बाबैन की ट्रेनिंग सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजे तक, तीसरे बैच में एसडीएम ऑफिस पिहोवा, तहसील ऑफिस पिहोवा, सब तहसील इस्माईलाबाद की टे्रनिंग दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक होगी।