नगर परिषद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



रवि गोयल/ समय की ताकत

कैथल,नगराधीश सुरेश राविश ने कमेटी चौक स्थित नगर परिषद कार्यालय का सुबह के समय औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के गेट पर सैनिटाईजर व मास्क हेतू जागरूक करने वाले कर्मचारी को अनुपस्थित पाते ही उस कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी फिल्ड में जाते समय अपना मुवमेंट रजिस्टर में जरूर भरें। सभी कर्मचारी समय पर अपनी-अपनी सीटों पर आकर कार्य करें। आमजन को कोई भी परेशानी नही होनी चाहिए। यदि इस कार्य में कोई लापरवाही मिलेगी तो उन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई हेतू लिख दिया जाएगा। उन्होंने कमेटी के सचिव को निर्देश दिए कि कोविड-19 यानि कोरोना वायरस की महामारी अभी खत्म नही हुई, बल्कि इसका प्रभाव दोबारा से बढऩे लगा है। कोविड-19 को लेकर आमजन को जागरूक करने तथा सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी  नगर परिषद कार्यालय की होती है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी निष्ठïा से कार्य करें। पब्लिक डिलिंग का कार्य इस कार्यालय में होता है, इसलिए सभी कर्मचारियों के साथ-साथ आम व्यक्ति के चेहरे पर मास्क जरूर हो और सोशल डिस्टैंस का ध्यान रखें। उन्होंने पब्लिक डिलिंग कैबिनों में जाकर कर्मचारियों से फीडबैक भी ली। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति दरोगा समय पर कार्यालय में अपडेट करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे कोविड-19 की सभी हिदायतों का दृढ़ता से पालन करें, ताकि  कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस मौके परडीएमसी कुलधीर सिंह, सचिव बबुल सिंह व सत्यदेव के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।