हरियाणा पंजाब बॉर्डर पूरी तरह सील

नरवाना ( मित्तल/ समय की ताक़त) किसानों के दिल्ली कुच के चलते हरियाणा पंजाब बॉर्डर दाता सिंह वाला मार्ग सील। पुलिस छावनी में तब्दील, चिडिया भी नही मार सकती पर, 10 से 12 फुट के बड़े बड़े पत्थर, कंटीली झाड़ियों व बेरिगट्स लगाकर छावनी में किया तब्दील, किसानो को आगे बढ़ने से रोका गया। पंजाब बार्डर पर भारी संख्या मे किसान तो हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की टुकड़ियां के जवान डटे रहे।