जिला ब्यूरो चीफ =आशीष कुमार गुप्ता
रेहराबजार/बलरामपुर =सादुल्लाहनगर बलरामपुर
रास्ते में पानी फेकने के विवाद को लेकर दो पक्षों मे मार पीट जिसमें तीन महिलाएँ घायल एक की हालत गंभीर।सभी घायलो का ईलाज सी एच सी मे चल रहा है।
ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट के मजरा पुराना हाता निवासिनी गंगावती पत्नी राम रुप यादव ने थाने मे तहरीर देकर कहा है कि बच्चों द्धारा रास्ते में पानी फेंक दिया गया था जिसके कारण विपक्षी बरसाती, कुटटू,राजन आदि लोग गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे जिसमे गंगावती, सोनू व प्रीती घायल हो गये प्रीती के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हालत गंभीर बतायी जा रही है।मामले के संबंध मे जानकारी पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम निवास राय ने बताया कि पीड़िता गंगावती पत्नी राम रुप यादव के तहरीर को संज्ञान मे लेते हुए तहरीर के आधार पर संबंधित लोगो के विरुद्ध विधिक कारवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है॥