संजीव बंसल / समय की ताकत
कुरुक्षेत्र, जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने चौंकीदार का अपहरण करके एटीएम फाड़ने का असफल प्रयास करने की गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की पुलिस टीम ने चौंकीदार का अपहरण करके एटीएम फाड़ने का असफल प्रयास करने की गैंग के आरोपी सादिक पुत्र रफुर व जबीर पुत्र खालिद अल वासी बेगी शाहपुर जिला सहारनपुर युपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 8 जुन 2020 को पंजाब नेशनल बैंक पेहवा के प्रबंधक अनुज यादव ने थाना पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसको पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि उनके बैंक का एटीएम कैथल रोड़ असमानपुर में लगा हुआ है। जिसको कुछ अज्ञात व्यक्ति उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय पुलिस की पीसीआर पहुंचने पर आरोपी एटीएम उखाड़ने में असफल हो गए और पीकअप गाड़ी में भागने में सफल हो गए। उसी समय एक सागर नाम के लड़के ने बताया कि वह चौंकीदार का काम करता है। वह अपनी डयुटी पर था कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसको पीटकर गाड़ी में बिठा लिया और एटीएम उखाड़ने का प्रयास करने लगे। उसी समय पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनाई दिया, जिसकी आवाज सुनकर आरोपी एटीएम फाड़ने का प्रयास छोड़कर अपनी गाड़ी में कैथल की तरफ भाग गए तथा उसका मोबाईल छीनकर सिम को तोड़ दिया तथा ¾ किलोमीटर चलने के बाद बिना सिम का मोबाईल वापिस देकर आरोपियों ने उसको सुनसान जगह में गाड़ी से उतार दिया। जिसकी शिकायत पर थाना पेहवा में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। जिसकी जांच बाद में अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई। अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह के मार्ग निर्देश में जांच सहायक उप निरीक्षक प्रेम चन्द को सौंपी गई। दिनांक 20 नवंबर 2020 को उप निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रेम चन्द, हवलदार सतपाल व ईशम सिंह की पुलिस टीम को सूचना मिली कि पेहवा से चौंकीदार का अपहरण करके एटीएम फाड़ने का असफल प्रयास करने की गैंग के दो आरोपी सादिक पुत्र रफुर व जबीर पुत्र खालिद अल वासी बेगी शाहपुर जिला सहारनपुर युपी इस समय कोर्ट कॉम्पलैक्स कुरुक्षेत्र में मौजुद है। जिनको पुलिस टीम ने गिरफ्तार करके माननीय अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर जांच करके आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया। जिनको अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
