अंगद हल एक बहु उपयोगी मशीन है : डॉ अनिल यादव

रेवाड़ी (चंदन) आज KVK रामपुरा में अंगद हल का डेमोंस्ट्रेशन इफ़को के माध्यम से कराया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ अनिल यादव, श्री आशीष पंवार (इफको), श्री नवीन (इफको), श्री संदीप ( SAS motors) और 30 किसान उपस्थित रहे।अंगद हल एक बहु उपयोगी मशीन है जो जुताई, बिजाई, निराई गुड़ाई, कटाई व सिंचाई आदि अनेक कार्य करने में  सहायक है। अंगद हल SAS मोटर्स द्वारा निर्मित है।अंगद हल इफको किसान सेवा केंद्र और इफको ई बाजार के माध्यम से बिक्री की जा रही है।