राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक अनिल जी को पत्र लिखकर जिला प्रचारक कपिल के कार्य प्रणाली में सुधार एवं संघ के पद का दुरुपयोग करने पर पाबंदी लगाने की मांग

जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर = उतरौला(बलरामपुर)
नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी दुर्गा प्रसाद, महेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, संजय आदि ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक अनिल को पत्र लिखकर जिला प्रचारक कपिल के कार्य प्रणाली में सुधार एवं संघ के पद का दुरुपयोग करने पर पाबंदी लगाए जाने की मांग की है।
पत्र में लिखा है कि उतरौला के रहने वाले कपिल वर्तमान में स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख होते हुए भी अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। समय-समय पर संघ का प्रभाव दिखाते हुए कई लोगों को नाजायज रूप से परेशान एवं अभद्र व्यवहार करते रहते हैं। संघ में गुटबाजी, वाद विवाद, कार्यकर्ताओं को वरगला कर संघ का कार्य बाधित करना इनकी फितरत में शामिल है।  हाल ही में उतरौला के रहने वाले मारुति नंदन अपने दुकान के दीवाल पर शटर लगाना चाहते थे जिसको कपिल ने संघ का प्रभाव दिखाते हुए शटर नहीं लगाने दिया और प्रशासन को इस मामले में मूकदर्शक बना दिया। जबकि ऐसे मामलों में कपिल का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उनकी इस हरकत से लोग डर और दहशत में हैं ॥