संजीव कौशिक / समय की ताकत
कैथल, 20 नवम्बर, विधायक लीला राम ने कैथल स्थित अपने निवास पर हलके के लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आम जनता की आने वाली शिकायतों का जल्द निपटारा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आम जन से जुड़ी बिजली, पानी, स्वास्थ्य, गलियों व नालियों के निर्माण से संबंधित समस्याओं का मौके पर निपटान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी आम जन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करें। अगर किसी समस्या का तकनीकी कारणों से निपटान नहीं हो रहा है, तो अधिकारी संबंधित व्यक्ति बुलकार उनको समझाएं और समस्या का निपटारा करें। विधायक लीला राम अपने निवास स्थान पर आने वाली जनता की शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का समान विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व को हरियाणा की जनता ने दोबारा खुशी-खुशी स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व सबका साथ-सबका विकास के नारे को साथ लेकर सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे, स्वच्छ भारत अभियान, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना लागू की है। इस अवसर पर राम कुमार नैन, कुशलपाल आदि मौजूद रहे।
