सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

जिला ब्यूरो चीफ =आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर = 01 नवंबर 2020 को सोशल मीडिया  पर  आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी ।  जिसमें  जांच करने पर पता चला कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति जाफर हुसैन पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी सिसवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर का रहने वाला है I जिसके द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया गया । 
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या -289/2020 धारा -295a/505 (२) आईपीसी अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त जाफर हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया॥