पातड़ा (धर्मेन्द्र संधु) जिला पुलिस अध्यक्ष श्री बिक्रमजीत सिंह दुग्गल और जिला यातायात पुलिस मुखी श्री पलविंदर सिंह चीमा के दिशा निर्देशों पर इस्पेक्टर पुष्पा देवी की ओर से डी.ए.वी स्कूल पातड़ा के विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सामाजिक सुरक्षा पर ऑनलाइन सेमिनार में जागरूक किया गया l आयोजित प्रोग्राम के आरंभ में उन्होंने कोविड-19 के चलते सुरक्षा के विषय पर छात्रों को जागरूक किया l इसके बाद उन्होंने यातायात के अलग-अलग नियमों पर रोशनी डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया l यातायात संबंधित रोड चिन्ह जैसे जेबरा क्रॉसिंग , यातायात लाइट्स , और सीट बेल्ट का प्रयोग, हेलमेट का प्रयोग, तेज रफ्तार मौत को न्योता, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल इत्यादि विषयों के बारे में विस्तार से जागरूक किया l इसके अतिरिक्त उन्होंने बच्चियों और औरतों की सुरक्षा को लेकर छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि कैसे समाज में वह अपनी और दूसरों की सुरक्षा कर सकते हैं l उन्होंने अश्लील छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी l इसके साथ ही उन्होंने औरतों के सुरक्षा अधिकार और साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी l वेब प्रोग्राम के अंत में उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर, वेब लिंक, पी पी सांझ ऐप ऐप और शक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए ऐसे नंबर और लिंक शेयर भी किए और पुलिस को सहयोग देने की अपील करते हुए पुलिस को अपना मित्र समझने का संदेश भी दिया l स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू शर्मा ने इंस्पेक्टर पुष्पा देवी का धन्यवाद किया और छात्र-छात्राओं से अपील की कि अगर वह पुलिस का सहयोग देंगे तो पुलिस और छात्र शक्ति मिलकर सामाजिक बुराई का अंत कर सकते हैं l

