यातायात मुखी ने की वाहनों की जांच

पातड़ा (धर्मेंद्र संधू) जिला यातायात पुलिस मुखी श्री पलविंदर सिंह चीमा के दिशा निर्देशों पर पातड़ा यातायात पुलिस मुखी ए एस आई अंग्रेज सिंह ने नयाल बाईपास और शहर में अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की l  जांच दौरान कागजात और अन्य दस्तावेज की कमी पाए जाने पर चालान किए गए l  मुख्य रूप में मास्क और हेलमेट ना पहनने की सूरत में वाहन चालकों को भुगतना पड़ा खामियाजा l विशेष रूप में कार चालकों को सीट बेल्ट ना पहनने और मोबाइल पर बात करने के अलावा दो पहिया वाहन पर तीन व्यक्तियों की सवारी पर प्रतिबंध लगे होने के कारण उनको भी मुंह की खानी पड़ी l इस नाकाबंदी दौरान उनके साथ ए.एस.आई बलविंदर सिंह, हवलदार जसपाल सिंह तथा पातड़ा यातायात पुलिस की पूरी टीम मौजूद थी l