चंडीगढ़/पंचकूला 16 नवंबर (वासु के मेहता राजधानी ब्यूरो प्रमुख):हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौर रहे कि हरियाणा में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है।
गत दिवस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए थे और अब जानकारी मिल रही है कि राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी इस बीमारी की चपेट में आ गए है। उन्हेें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों का कहना है कि हालत स्थिर है और वह जल्द ठीक हो जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और राज्यपाल का हाल जाना। वहां वे कुछ देर रूके भी।