जींद, अमित दलाल । जुलाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव की अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट रजत पदक और राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता प्रीति रोहिल्ला को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चयनित किया है । खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन और देश का नाम रोशन करने पर प्रीति को यह अवार्ड दिया जाएगा । आसाम में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में रजत पदक रजत पदक हासिल करने के साथ साथ निर्भया अवॉर्ड जैसे अनेकों अवॉर्ड्स मिलने पर प्रीति को यह अवार्ड दिया जाएगा । प्रीति रोहिल्ला ने बताया कि उसको यह अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ब्लूबेरी इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा दिया जाएगा जिसके सह प्रायोजक नेशनल स्कील डेवलेपमेंट कारपोरेशन, मिनिस्ट्री ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट और मिनस्ट्री ऑफ स्किल डेवलेपमेंट ऑफ इंडिया है । प्रीति ने बताया कि इस अवार्ड के लिए बड़े प्रोग्राम का आयोजन किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते इस अवार्ड को डाक द्वारा भेजा जाएगा । प्रीति के पिता राजेश रोहिल्ला सिलाई का काम करते हैं उन्होंने कहा मैं जितना कमाता हूं सब मेरे बच्चों के लिए कमाता हूं, जिस चीज की मुझे जरूरत हो वह मैं उपलब्ध नहीं करा पाता लेकिन मेरे बच्चों की जरूरत है समय पर उपलब्ध करवाता हूं । प्रीति के बड़े भाई सूरज रोहिल्ला भी राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर हैं उन्हें भी हरियाणा गरिमा वार्ड से नवाजा गया है । प्रीति रोहिल्ला के इस अवार्ड को लेकर पूरे परिवार में उत्साह है ।