मोहित बंसल/समय की ताकत
नरवाना, 19 नवंबर, आज विद्यालय प्रांगण में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत शिक्षकों एंव बच्चों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए नागरिक हस्पताल की टीम ने विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 150 बच्चों की कोविड.19 की जांच की। इस टीम का नेतृत्व डा0 मोनिका ने किया। डा0 मोनिका ने पूर्ण सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए लगभग 150 विद्यार्थियों का परीक्षण कार्य कियाए जिसमें सभी बच्चों की कोविड-19 की रिर्पोट नैगटिव मिली। परीक्षण कार्य में रोहताश, सुरेन्द्र, विक्रम, प्रदीप कुमार, प्रवीन कुमार, कुलदीप एवं बलकार ने सहयोग किया। उन्होंने सभी को कोविड.19 से बचाव के उपाए बताएं। उन्होंने स्कूल द्वारा किए गए प्रबंधों की भूरी.भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती अनिता मलिक ने डा0 मोनिका और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। प्राचार्या जी ने विद्यालय में कोविड.19 से सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों से अवगत कराया। सनातन धर्म शिक्षा समिति के सभी सदस्यों एवं तदर्थ समिति के सयोजक जोरा सिंह सदस्य मुकेश गोयल, राजेंद्र मितल, तेजवंत राय और कृष्ण कुमार ने डा0 मोनिका एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया।
