नरवाना, 6 नवम्बर (मोहित बंसल) हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण का बिल विधानसभा में पारित होने पर जेजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के आवास पर ढोल-नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई। हल्काध्यक्ष मियां सिंह व जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव बिट्टू नैन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनावों से पूर्व किए गए वायदे को पूरा कर भविष्य में युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे कौशल युवाओं को 50 हजार रूपये प्रतिमास वेतन मिलने की संभावना होगी। राज्य में चल रहे निजी क्षेत्र की उन कंपनियों, सोसाइटी, ट्रस्ट, साझेदारी फर्म पर यह कानून लागू होगा। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला युवाओं को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है और अगले चार सालों में प्रदेश के हर वर्ग को रोजगार व अन्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, भारत भूषण गुप्ता, तरसेम शर्मा, अमर लोहचब, कृष्ण मोर, ईश्वर खरल, सुभाष लांबा, सतीश वाल्मीकि, कृष्ण फौजी, पवन नैन, संदीप नैहरा सहित अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।