रोटरी क्लब ने वृद्ध आश्रम में 50 बुजुर्गों को दिया ऊनी वस्त्रों का दैनिक प्रसाधन सामग्री

जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर =सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाला सामाजिक संस्था रोटरी क्लब बलरामपुर सदैव गरीब निराश्रित असहाय लोगों की मदद करने के लिए निरंतर आगे रहा है इसी उद्देश्य के तहत रोटरी क्लब बलरामपुर जिला इकाई ने सदर विकास खंड के आवर में संचालित वृद्धा आश्रम मैं बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया है इस कार्यक्रम में 50 बुजुर्गों को मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रोटेरियन केके श्रीवास्तव के हाथों रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं का पैकिंग उपहार स्वरूप भेंट किया है क्लब अध्यक्ष के हाथों रोजमर्रा की आवश्यक वस्तु का पैकिंग उपहार स्वरूप भेंट किया है
रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अभय पाल ने बताया कि संस्था गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य वृद्धा आश्रम में 50 बुजुर्गों को साबुन तेल मंजन भ्रष्ट कंघी क्रीम शेविंग सामग्री के साथ साथ मांस एवं सैनिटाइजर व ऊनी वस्त्र भेंट किया है यह भेंट क्लब के मंडल अध्यक्ष के हाथों बुजुर्गों को कराया गया है मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोगों की मदद करना है वही क्लब अध्यक्ष अभय पाल ने कहा कि प्रत्येक माह रोटरी क्लब कुछ ना कुछ सामाजिक गतिविधियां करके गरीब असहाय निराश्रित के साथ-साथ दीन दुखियों की मदद करती है उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम रोटरी क्लब के पद ग्रहण समारोह के शुभ अवसर पर किया गया है इस दौरान क्लब अध्यक्ष अभय पाल क्लब सचिव रोटेरियन महेंद्र प्रताप सिंह रोटेरियन शरद चंद्र कुंवर सह मंडल अध्यक्ष रोटेरियन राजेंद्र कृष्णा श्रीवास्तव रोटेरियन अमरजीत सिंह बिट्टू रोटेरियन रवि प्रकाश सिंह रोटेरियन अभिषेक सिंघ आदि क्लब सदस्य एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे हैं॥