नगराधीश सुरेश राविश ने कोविड-19 के बचाव हेतू वितरित किए मास्क



रवि गोयल/ समय की ताकत

कैथल, उपायुक्त सुजान सिंह के दिशा निर्देशानुसार जिला रैड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से नगराधीश सुरेश राविश ने लघु सचिवालय परिसर व पेहवा चौक पर आमजन की थर्मल स्कैंनिंग की व मास्क वितरित किए।  इस अवसर पर उनके साथ जिला रैड क्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल, दीपक वालिया मौजूद रहे। नगराधीश सुरेश राविश ने कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आमजन का सबसे पहला कर्तव्य यही बनता है कि वह अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। यदि व्यक्ति को खांसी, जुखाम जैसे कोरोना के लक्ष्ण नजर आए तो घबराए नही, बल्कि अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर कोरोना का टैस्ट करवाएं, ताकि समय पर सही ईलाज को सके।नगराधीश ने कहा कि कोरोना को हराने की लड़ाई लंबी है। इसमें हम सभी को विशेष सावधानी बरतनी होगी। सामाजिक दूरी, मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना आदि आदतों को अपनी दिनचर्या में शुमार करना होगा। इसमें कोई भी लापरवाही नही बरतनी है। मास्क हमारी जिंदगी बचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चे व 70 या 80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। वे घर में रहते हुए रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने लिए काढ़ा आदि का सेवन करें। कोरोना को हराने की लड़ाई में मन से कार्य करें, जो भी संशाधन हमारे पास है, उसका बेहत्तर ढंग से इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि सभी अपने एंड्रोयड मोबाईल में आरोग्य सेतू एप को डाऊनलोड करें। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलते समय मास्क नही भूले, क्योंकि सार्वजनिक स्थानों पर निकलते ही मास्क न होने पर 500 रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य है। जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजीलाल ने बताया कि विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के प्रति आम जन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के बारे में शहर के मुख्य स्थानों पेहवा चौक, विश्वकर्मा चौक, प्रताप गेट, सीवन गेट, सर छोटूराम चौक आदि स्थानों पर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर राजकुमार, बचित्तर सिंह, रणधीर सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।