आर्य स्कूल के छात्र महेश ने NEET में पाया प्रथम स्थान



नरवाना, 22 अक्टूबर (मोहित बंसल) शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण  संस्थान आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र महेश ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एन•टी•ए• द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा NEET में विकलांग कैटेगरी में पूरे देश में टॉप करके न केवल विद्यालय एवं  नरवाना शहर का बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है।  महेश ने विकलांग व्यक्तियों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि  सामान्य श्रेणी में भी NEET व AIIMS में उसने बहुत अच्छा रैंक  प्राप्त किया है। महेश  अति साधारण परिवार से संबंध रखता है उसके पिताजी  सत्यनारायण आर्य समाज नरवाना में सेवादार के पद पर कार्यरत हैं।  पढ़ाई के प्रति लगन की वजह से महेश ने यह मुकाम हासिल कर मिसाल पेश की है।  महेश एम्स दिल्ली से डॉक्टरी की पढ़ाई करना चाहता है और डॉक्टर बनकर वह पैसे की कमी के कारण अच्छा इलाज न करने वाले लोगों की सेवा करने का जज्बा भी रखता है। महेश की  इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय  प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल आर्य, प्रबंधक महावीर आर्य , कोषाध्यक्ष आमोद कुमार, आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य, पूर्व प्रधान नरेश चंद्र, मंत्री विजय कुमार व कोषाध्यक्ष अश्विनी आर्य ने इस सफलता के लिए छात्र, उसके अभिभावकों, प्राचार्य व समस्त स्टाफ को बधाई दी और भविष्य में उसकी सफलता की कामना की।