जिला ब्यूरो चीफ= आशीष
उतरौला/बलरामपुर = राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला बलरामपुर जो पुरानी तहसील उतरौला भवन में चल रहा है। जो 1875 में निर्मित काफी जर्जर अवस्था में है। आए दिन खपरैल गिरते रहते हैं कभी भी कोई अप्रिय घटना छात्राओं के साथ घट सकती हैI विद्यालय में लगभग 650 छात्राएं अध्ययनरत हैं ।पुरानी तहसील उतरौला के स्थानांतरण की पत्रावली शासन स्तर पर वर्ष 2008 से लंबित है। जान जोखिम में डालकर छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती हैI विद्यालय जर्जर अवस्था में है विद्यालय के उच्च करण की मांग 15 सालों से की जा रही है। मगर अभी विद्यालय का उच्चीकरण ना होने से छात्राओं को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। लगभग उतरौला नगर की आबादी 40हजार है ।उसके बावजूद उतरौला क्षेत्र में लड़कियों के बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय नहीं है। जबकि उतरौला तहसील जनपद नहीं बल्कि मंडल की सबसे पुरानी तहसील होने के बावजूद उतरौला क्षेत्र की अपेक्षा की जा रही है ।लगातार शासन प्रशासन को पत्र के माध्यम से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मांग उठाई जा रही है । विद्यालय उच्चीकरण ना होने से हर साल विद्यालय को मिलने वाला बजट वापस चला जाता है । इस संबंध में शासन स्तर पर श्रीमान माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, श्रीमान सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजस्व अनुभाग 5 लखनऊ, श्रीमान उप सचिव को भूखा स्थानांतरण हेतु पत्र दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे छात्राओं का भविष्य अंधकार में है माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग है ।कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए उक्त भूमि/भवन को जनहित में स्थानांतरित की कार्रवाई करने की मांग की है॥