नरवाना (मोहित बंसल) राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् गुरुग्राम द्वारा आयोजित हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना परीक्षा में आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्या उषा मित्तल ने बताया कि यह परीक्षा राज्य स्तर पर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जिसमें सराकरी व प्राइवेट विद्यालयों के बच्चें समान रूप से भाग ले सकते हैं। इसमें सफल विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा दो वर्ष के लिए प्रतिमास 1500/- रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि आर्य कन्या विद्यालय की पाँच छात्राओं ने मैरिट सूची में स्थान बनाया जो कि नरवाना खंड में सर्वाधिक है। इस सफलता पर छात्राओं गुरलीन, अंजलि, रूचिका, किरण व इशिका को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि इन छात्राओं में गुरलीन दसवीं कक्षा में ब्लॉक टॉपर भी है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व अध्यापिकाओं को दिया। प्रबंधन समिति के प्रधान विवेक आर्य एडवोकेट, प्रबंधक अनुराग आर्य, कोषाध्यक्ष हरीश आर्य, आर्य समाज प्रधान इंद्रजीत आर्य, मंत्री विजय आर्य, कोषाध्यक्ष अश्विनी आर्य, पूर्व प्रधान नरेश आर्य, अनिल आर्य तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी सफल छात्राओं को बधाई प्रेषित की।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरो, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें:
www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
