अम्बाला (दीपक शर्मा): अम्बाला शहर के स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने आज विजय दशमी के पर्व पर इन्को फैक्ट्ररी के नजदीक पूजा अर्चना के साथ भगवान परशुराम चौंक का उद्घाटन कर शहरवासियों को इसकी सौगात देने का काम किया। यह चौंक प्रतिक चिन्हों से सुसज्जित और भव्य चौंक हैं। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक असीम गोयल का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया, वहीं ब्राहाण सभा की ओर से विधायक को शॉल व ब्राहाण महापंचायत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शाडिल्य ने विधायक को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह व दोशॉला भेंटकर उनका भव्य अभिन्नदन भी किया गया। विधायक असीम गोयल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकत्र्ताओं के साथ केक भी काटा। विधायक ने कार्यकत्र्ताओं द्वारा उनके जन्मदिवस के अवसर पर किए गए इस अभिन्नदन के लिए उनका धन्यवाद किया। विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर विजय दशमी पर्व की जिलावासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा अच्छा दिन हैं। विजय दशमी के पर्व पर प्रतिक चिन्हों से सुसज्जित भगवान परशुराम चौंक का अनावरण अम्बाला शहरवासियों के लिए गर्व की बात हैं। उन्होनें कहा कि हमें भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय व असत्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी हैं। उन्होनें कहा कि हर व्यक्ति के मन के अन्दर राम और रावण दोनों होते हैं। हमें अपने मन के अन्दर बसे राम को और बलवान व मजबूत करना है, जितना हमारा राम मजबूत होगा उतना ही समाज व धरती स्वर्ग बनेगी। हमें यहां से संकल्प लेना है कि हर वर्ष एक बुराई का विनाश करना हैं। उन्होनें यह भी कहा कि हमें अपने मन के अन्दर रावण को भी मारने की जरूरत हैं। उन्होनें यह भी कहा कि भगवान परशुराम के प्रतीक चिन्हों से सुसज्जित चौंक से यहां से गुजरने वाले लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी, वे उनके आगे नतमस्तक होकर उनके जीवन परिचय से प्रेरणा भी ले सकेंगें। चौंक का निर्माण करवाने पर ब्राहाण महापंचायत ने विधायक असीम गोयल का विशेषतौर पर आभार व्यक्त किया।