प्राथमिक विद्यालय देवरिया आदम फैला रहा शिक्षा जगत में उजियारा,नौनिहाल हो रहे शिक्षा की ओर अग्रसर

जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
रेहरा बाजार- बलरामपुर  = जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड रेहराबाजार के ग्राम पंचायत देवरिया आदम में बना प्राथमिक (कंपोजिट) विद्यालय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।जहाँ पर गाँव व आसपास के सैकड़ो नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते है।गाँव के ग्रामीण असगर अली,राम अधारे,चन्दर, दंनक,विचारे,ओमकार,राधा,फूलमती,बेचना चाई आदि लोगों ने बताया कि गाँव में बने प्राथमिक विद्यालय में गाँव के बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष जोर दिया जाता है।जिससे गाँव के  नौनिहाल शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे है।और गाँव का नाम रोशन कर रहे है।ग्रामीणों ने इसका श्रेय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने वाले गुरुजनों को और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाम जिलानी को दिया है।गाँव के ग्रामीण चाई ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय के कायाकल्प और देखरेख पर विशेष जोर दिया जाता है।जिससे गाँव के लोग अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते है।वही गाँव के असगर ने बताया कि ग्राम प्रधान मुन्नी बानो जब से ग्राम प्रधान चुनी गई है।यह गाँव की जनता के सुख-दुख में शरीक होती है।और गाँव में विकास कार्यो को कराने के साथ-साथ शिक्षा पर विशेष जोर देती है।वहीं उक्त बातों को लेकर जब ग्राम प्रधान देवरिया आदम मुन्नी बानो से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं जनता की सेवक हूं।मुझे जनता ने गांव के विकास कार्य हेतु ग्राम प्रधान के रूप में चुना है।मैं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए और गाँव के चहुमुखी विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहूँगी।