भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने पूजा अर्चना कर रामलीला मंचन का किया शुभारंभ



जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता

सादुल्लानगर/बलरामपुर = सादुल्लाहनगर संवाद  : भाजपा नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव   ने रविवार को रात पूजा अर्चना कर रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया श्री आदर्श रामलीला अचलपुर चौधरी कमेटी के तत्वावधान में पंडित विनोद शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना की राम लीला का उद्घाटन गणेश बंदना व भारत माता जयघोष के साथ से हुआ ।राम लीला के पहले दिन नारद मोह व राम जन्म का मंचन किया गया । मुख्य अतिथि अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए । भगवान राम की आत्मा है । प्रत्येक सनातन धर्म के ह्रदय में बसते हैं । भगवान राम के आदर्श  जीवन को लोग अपनी  जीवन शैली से जोड़े तो  समाज में सुख तथा  शांति  कायम हो जायेगी । कोविड- के चलते इस बार कुछ बंधनों के दायरे में रहकर रामलीला का मंचन किया जाना है । राम लीला कमेटी जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग की सभी गाइड लाइन  को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है उन लोगों का सहयोग करें । इस अवसर राधेश्याम श्रीवास्तव, राम सागर शर्मा कार्य वाहक अध्यक्ष, जिला मंत्री उमेश चंद्र मिश्र, गौरीशंकर, मौनी शरन चौधरी, बजरंगी गुप्ता, संजय कुमार शर्मा, संतोष कुमार, रमाकांत पांडेय, आशीष कुमार, पंकज शर्मा,  राजू मिश्र, रणधीर मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

  • देश एवं प्रदेश के सभी गांवकस्बों  शहरों से अनुभवी  गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरोमंडल प्रभारीजिला ब्यूरो चीफक्राइम रिपोर्टररिपोर्टरप्रैस फोटोग्राफरलेखकमार्केटिंग एजैंट  विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  •  विज्ञापनलेख  समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज  सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com