अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की प्रस्तावित बैठक कल विधुत विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव से हुई

पिहोवा ( विक्की) 
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ द्वारा 1 अक्टूबर 2020 को अपनी मांगों को लेकर सिरसा में बिजली मंत्री के आवास का घेराव किया गया था इसी के दौरान बिजली मंत्री की तरफ से 8 अक्टूबर को विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता का न्योता मिला था उसी के तहत कल दिनांक 8अक्टूबर 2020 को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा सबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक विद्युत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता जी और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शत्रूजीत कपूर जी के साथ हुई ।इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री हनुमान गोदारा जी ,विद्युत विभाग के प्रभारी श्री सुनील ढिल्लो जी, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश वशिष्ठ जी ,प्रदेश महासचिव श्री सुनील राणा जी ,प्रदेश सचिव देवीलाल गुराना उपस्थित रहे। 
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव श्री सुनिल राणा ने बताया  विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही और संगठन की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई उन्होंने कहा कि संगठन की मांग पूरे प्रदेश मे एक समान वेतन की मांग पर चर्चा करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में विद्युत विभाग के कच्चे कर्मचारियों को एक समान वेतन देने के लिए वह एक प्रपोजल तैयार कर सरकार के पास भेजेंगे और मंजूरी मिलते ही पूरे प्रदेश में एक समान वेतन विधुत विभाग के कच्चे कर्मचारियों के लिए लागू कर दिया जाएगा । संगठन की मांग भिन्न भिन्न कारणों से हटाए गए कर्मचारियों को वापिस रोजगार पर लेने की थी जिस पर उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर विद्युत विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को रोजगार पर वापस ले लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त संगठन की मांग पर चर्चा करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 2 साल में घायल एवं मृत कच्चे  कर्मचारियों की सूची अधिकारियों से मंगवा कर जो भी कर्मचारी अब तक  मुआवजे एवम इलाज के खर्च से वंचित है   उन कर्मचारियों को उनका सारा पैसा दिलवाया जाएगा। संगठन द्वारा इस पर विजेंद्र मुंढाल के एक्सीडेंट की चर्चा की तो तुरंत प्रभाव से अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक अधिकारी की जिम्मेदारी  लगाते हुए विजेंद्र मुढाल के मुआवजे और इलाज के खर्च की पूरी राशि जल्द देने के लिए कहा ।इसके अतिरिक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संगठन की मांग पर  सभी कच्चे कर्मचारियों के  इपीएफ ,ईएसआई ,एल डब्ल्यू एफ और सेफ्टी किट के मुद्दे को गंभीर लेते हुए फील्ड से पूरी रिपोर्ट मंगवा ली उन्होंने विश्वास दिलवाया कि अगर इपीएफ, ईएसआई,एल डब्लू एफ और सेफ्टी किट के मामले में कोई भी कमी पाई गई तो वह उचित कार्रवाई करेंगे। इसके अतिरिक्त संगठन की मांग को लेकर उन्होंने विश्वास दिलाया कि   SA  की भर्ती के बाद जो यार्ड स्टीक बिजलीघरो मे  कम कर दे दी गई थी उस पर वह सभी बिजली घरों की रिपोर्ट मंगवा आएंगे और प्रत्येक बिजली घर में  इंचार्ज के अलावा 5 SA की नियुक्ति की जाएगी ।इसके अलावा संगठन की मांग पर उन्होंने कहा कि एचवीपीएनएल से  सर प्लस हुए कर्मचारियों को दोबारा विभाग में एडजस्ट किया जाएगा जिन कर्मचारियों की सैंक्शन खत्म हो चुकी है उनकी जल्द सैंक्शन  आ जाएगी और एचवीपीएनएल से डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन में भेजे गए कर्मचारियों का जल्द ही गृह क्षेत्र में तबादला किया जाएगा ।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि संगठन की मांग पर जो पत्र उनकी तरफ  से जारी किया गया था कि प्रत्येक दो महीने मे  प्रत्येक जिले में SE और  संगठन के पदाधिकारियों से बात कर जो उनके SE लेवल की समस्या होगी उसका हल करेंगे ।अब तक कितनी मीटिंग हुई मिंटिग का क्या परिणाम रहा और अगर कही अधिकारियों ने मिटिंग नही ली उसकी पूरी जानकारी वह खुद लेंगे और इस बारे में अधिकारियों से जवाब तलब करेंगे।
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्री दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि आज जो वार्ता अतिरिक्त मुख्य सचिव और सी एम डी साहब से हुई है वह सफल रही है और हम आशा करते हैं कि जिन मांगो पर सहमति बनी है वह जल्द ही लागू होंगी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा है कि इस बैठक की समीक्षा करने के लिए निकट भविष्य मे विद्युत विभाग के तमाम अधिकारियों के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव जी की अध्यक्षता में एक बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ की जाएगी।
 प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया कि जिस प्रकार आज सकारात्मक माहौल में अधिकारियों से बात हुई है यह सिर्फ संगठन की एकता और ताकत का नतीजा है तो उन्होंने सभी कच्चे कर्मचारियों से संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की और कहा कि सभी साथी एक होकर जो भी लड़ाई संगठन द्वारा लड़ी जाए उसमें हमेशा तैयार रहे।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री हनुमान गोदारा जी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ कर्मचारियों के हित में हमेशा संगठन के साथ खड़ा है और संगठन का उद्देश्य राष्ट्र हित मे कार्य करते हुए कर्मचारियों और मजदूरों के शोषण के खिलाफ और अधिकारो की लडाई हमेशा लडता रहेगा।