किसान की फसल आढ़ती के माध्यम से एमएसपी रेटों में खरीद की गारंटी कानून अगर सरकार नहीं बनाती तो बरोदा चुनाव में व्यापारी व किसान भाजपा प्रत्याशी का डट के विरोध करेगा : बजरंग गर्ग


रोहतक, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारियों की समस्या सुनने के उपरांत निजी होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने तीन कृषि संबंधित कानून में बदलाव करके किसान की फसल मंडी के आढ़तियों के माध्यम से एमएसपी रेटों पर खरीद करने का गारंटी कानून नहीं बनाती तो व्यापारी व किसान बरोदा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी का डट कर विरोध करेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि कृषि संबंधित कानून से देश व प्रदेश का किसान, व्यापारी, कर्मचारी व मुनीम बर्बाद हो जाएंगे। जबकि कृषि कानून का किसान, आढ़ती व मजदूर पूरी तरह से विरोध करते हुए सड़कों पर उतरे हुए है। सरकार लाठी, डंडो व झूठे केस किसान व व्यापारी पर बना कर उनकी आवाज दबाना चाहती है मगर झूठे केसों से देश व प्रदेश का किसान व व्यापारी डरने वाला नहीं, जब तक तीन कृषि संबंधित कानून सरकार वापिस नहीं लेती तब तक देश व प्रदेश में किसान, व्यापारी व मजदूरों आंदोलन जारी रहेगा। जबकि सरकार  बिना किसान व आढ़ती संगठनों से बातचीत करें।  कृषि कानून धक्के से थोपने में लगी हुई है, जबकि पंजाब सरकार ने कृषि संबंधित कानून को रद्द करके सराहनीय कार्य किया है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा की हरियाणा सरकार को भी कृषि संबंधित कानून में संशोधन करके किसान की फसल मंडी के आढ़तियों के माध्यम से एमएसपी रेटों में बिकने का गारंटी कानून विधानसभा में बनना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पहले ही प्रदेश में बेहताशा बेरोजगारी है। जबकि हरियाणा बेरोजगारी  व अपराध के मामले में देश के अव्वल स्थान पर है। यहा तक की सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में 60 प्रतिशत व्यापार व उद्योग धंधे ठप्प हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का यह कहना है कि प्रदेश में व्यापार व उद्योग के माध्यम से 75 प्रतिशत बेरोजगारों  को रोजगार दिया जाएगा। जो पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है जबकि व्यापार ठप्प होने के कारण लाखों लोग पहले ही बेरोजगार हो गए, उन्हें तो सरकार रोजगार दे नहीं पाई है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि जब तक सरकार देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रियायतें नहीं देगी तब तक कोई भी पड़ोसी राज्यों का उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाने की गलती नहीं करेगा। सरकार को प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती जमीन, बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी, टैक्सों में सरलीकरण, कम ब्याज पर लोन, प्रॉपर्टी टैक्स पूरी तरह से माफ व इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति दिलाने का काम जब तक सरकार नहीं करेगी  तब तक प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल सकता। इस मौके पर रोहतक व्यापार मंडल प्रधान राकेश गर्ग, हरियाणा होटल एसोसिएशन प्रधान अशोक भारमरी, संरक्षक कदम सिंह अहलावत, व्यापार मंडल महासचिव एडवोकेट रमेश खुराना, जिला उपप्रधान अतुल जैन, पंकज कपूर, योगेन्द्र बोस, हरीप्रकाश कोशिश, सुनिल बाल्ली, अनिल तुरेजा, अनुराग प्रवाना, राजीव अ़त्री, मुकेश सोन, कृष्ण कुमार मित्तल, प्रवक्ता सिधांत भाटीया, प्रदेश संगठन मंत्री राजेन्द्र बंसल, प्रदेश सहसचिव नीरजन गोयल आदि प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधी भारी संख्या में मौजूद थे।