मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा में निर्माण कार्य शुरु -डॉ. राही



नरवाना (मोहित बंसल)  मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा में दस कमरों के नव निर्माण का कार्य भूमि पूजन के साथ तेजस्विनी, जैसमिन और मेधा नाम की कन्याओं के हाथों विद्यालय प्राचार्य डॉ. जगदीप शर्मा राही व उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी ने शिक्षा विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार व भवन निर्माण ठेकेदार कैलाश सिंगला की उपस्थिति में  निर्माण कार्य की पूरी टीम के साथ मिलकर आरंभ किया । शारदीय नवरात्र की शुक्ल पक्षीय द्वितीया को वैदिक रीति से मंत्रोच्चार कर पंडित रामनिवास ने भूमि पूजन क्रिया विधि को संपन्न करवाया । जेई अनिल एवं ठेकेदार कैलाश सिंगला ने बताया कि मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में दस कमरे, एसेम्बली शेड,  पार्किंग शेड का निर्माण किया जाएगा । प्राचार्य डॉ. राही ने बताया कि विद्यालय में दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है । इसके पूरा होते ही विद्यालय अपने संपूर्ण स्वरूप को प्राप्त कर लेगा जो कि उनका बहुत पुराना लक्ष्य है । डॉ. राही ने शिक्षा विभाग , हरियाणा सरकार  एवं तात्कालिक शिक्षा निदेशक राजीव रत्तन का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर एस एम सी प्रधान बलवान सिंह, ईश्वर, रामफल, ब्लॉक समिति सदस्य मजे सिंह,  दक्ष सिंगला, आकाश, सोनू, मनदीप एवं बलजीत उपस्थित रहे ।

  • देश एवं प्रदेश के सभी गांवकस्बों  शहरों से अनुभवी  गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरोमंडल प्रभारीजिला ब्यूरो चीफक्राइम रिपोर्टररिपोर्टरप्रैस फोटोग्राफरलेखकमार्केटिंग एजैंट  विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  •  विज्ञापनलेख  समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज  सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com