नरवाना (मोहित बंसल) आज शहीद सेवादल जींद टीम ने नरवाना के गांव लोन में अमर शहीद रण सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया अमर शहीद रण सिंह सिग्नल यूनिट में कार्यरत थे जो 21 अक्टूबर 1962 को भारत और चीन के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे सुबह सेवादल जींद की टीम गांव लोन में पहुंची तो ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया सर्वप्रथम वीर वधू द्वारा दीप प्रज्वलित करवाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई उसके बाद ग्राम वासियों द्वारा बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित की गई शहीद सेवादल अध्यक्ष के आह्वान पर ग्राम पंचायत का ग्राम वासियों ने अमर शहीद के नाम पर सम्मान द्वार बनाने का आश्वासन दिया जो कि जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा ज्ञात रहे कि शहीद सेवादल शहीदों के घर घर जाकर प्रवीण को व्यक्तिगत रुप से बलिदान दिवस आयोजित करता रहा है और जिन शहीदों के नाम पर कोई यादगार नहीं है हम सबको बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है इस अवसर पर शहीद सेवा दल के अध्यक्ष सावन सिंह रोहिल्ला जींद जिला अध्यक्ष बैटल कैजुअल्टी सूबेदार अमरनाथ जागलान उचाना हलका अध्यक्ष हवलदार सुरेंद्र जांगड़ा से हवलदार रोहतास जींद हल्का अध्यक्ष देवेंद्र घनघस शहीद परिवार से वीर वधु तथा उनका बेटा सरपंच ईश्वर सिंह पूर्व सैनिक सतपाल तथा महावीर कैप्टन वजीर सिंह सतबीर नैन सुरेश उर्फ राजा सुशील शास्त्री तथा समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे
