जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार
सादुल्लानगर/बलरामपुर = एक गांव निवासी महिला ने गांव के व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है I महिला का आरोप है कि उसका पति प्रदेश में रहता हैI गुरुवार की रात गांव का ही एक व्यक्ति दरवाजा खोलकर अंदर घुस आया उसके साथ छेड़खानी की। हल्ला मचाने पर वह गाली व धमकी देते हुए भाग गया । प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्या ने बताया कि तहरीर मिली है Iजांच कराई जा रही है॥