समाना (धर्मेंद्र संधू) स्थानीय समाना पटियाला रोड पर स्थित रोहन राजदीप टोल प्लाजा पर किसानों ने पक्का डेरा लगा रखा है l केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विरोधी नए कानून के विरोध में किसानों का प्रदर्शन पिछले कई दिनों से जारी है l विभिन्न किसान जत्थेबंदियों द्वारा इकट्ठे होकर टोल प्लाजा को पर्ची मुक्त करते हुए बिना शुल्क दिए यातायात को जाने दिया जा रहा है l उन्होंने मांग की है कि जब तक कृषि विरोधी बिल वापस नहीं लिए जाते तब तक वह अपना संघर्ष इसी तरह से जारी रखेंगे l इसका खामियाजा समाना टोल प्लाजा को भुगतना पड़ रहा है l किसानों ने कहा के इस तरह से पूरे पंजाब के टोल बंद किए हुए है l जिससे सरकार को रोजाना लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है l इस मौके पर किसान क्रांतिकारी यूनियन और किसान एकता यूनियन समाना के विभिन्न सदस्य मौजूद थे l