हरिगढ़ भोरख के राजकीय प्राथिमक स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा, स्वागत

पिहोवा (जसविंदर) हरियाणा सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुहिम राज्य के सरकारी स्कूलों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा  उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य के सरकारी स्कूलों को मॉडल संस्कृति का दर्जा दिया जा रहा है जिसमे हमारे गांव हरिगढ़ भोरख के राजकीय प्राथिमक स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा पर्याप्त हुआ है जिसमे स्कूल के हेडमास्टर श्री शैलेन्द्रबिशनोई ने इस अवसर पर गांव के पंचायत समिति, smc समिति ,युवा क्लब संस्था और नंबरदार ,भूतपूर्व सैनिक तथा गांव से पढ़ी  लिखी शिक्षित बेटी से स्कूल  की रूपरेखा तैयार करने के लिए विद्यालय प्रांगण में मीटिंग का आयोजन किया गया।तथा गांव के लोगो से स्कूल को एक अच्छा वातावरण देना के लिए सुझाव मांगे गए ।इस अवसर पर  गांव के  सरपंच श्री  मेहला राम ने स्कूल के सभी  बुद्विजीवी वर्ग अधयापकों का आभार प्रगट किया है।तथा स्कूल को पंचायत की तरफ से पूरा सहयोग किया जायेगा।युवा क्लब के मुख्य संस्थापक श्री नवीन जी ने  कहा है कि लोगो को जागरूक करने का अभियान संस्था की  तरफ से चलाए जायेगा और  लोगो को दिखावे  को छोड़कर गांव के स्कूल में नामांकन के लिए प्रेरित किया जायेगा तथा स्कूल  को क्लब की तरफ से पूरा सहयोग दिया जायेगा।इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मेंबर,सरपंच ,नंबरदार ,इनसो के जिला अध्यक्ष बबलू काजल,युवा क्लब समिति,भूतपूर्व सैनिक तथा गांव के लोग मौजूद थे।