पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज) उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने मंगलवार को अपने कार्यालय में सभी नोडल अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से फसल के अवशेषों को न जलाने बारे सभी गांवों की पिछले 22 दिनों की फीडबैक ली एसडीएम सोनू राम ने सभी नोडल अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में जो टीमें नोडल अधिकारियों द्वारा गठित की गई हैं, वे उनसे पूरी रिपोर्ट फोटो सहित लें। यदि इसमें कोई किसान सहयोग नहीं करता तो उसकी तुरंत एफआईआर दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि फसल के अवशेषों को जलाने पर किसानों के चालान काटकर 2500 से लेकर 5000 रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीन आने वाले गांवों का पूरा ब्यौरा प्रतिदिन तैयार करें। किस गांव में कितने किसानों ने फसल के अवशेषों को जलाया है, इस बारे पूरी जानकारी रखना अनिवार्य है। इस अवसर पर बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिल्ला, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद दलजीत सिंह, सहित सभी नोडल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरो, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें:
www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
