कांग्रेस से छीन सकती है, बीजेपी बडौदा सीट

  • कपूर नरवाल बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का खेल
  • कांग्रेस की फूट का फायदा उठाएगी भाजपा


समय की ताकत

बडौदा उप चुनाव में अबकी बार योगेश्वर पहलवान का धोबी पछाड़ चलता नजर आ रहा है बड़े बड़े पहलवानों को मात देने के बाद लगता है अबकी बार योगेश्वर पहलवान राजनीति के अखाड़े में भी अपना दाव चलाकर कांग्रेस को चित करने वाले है। बडौदा उप चुनाव में अबकी बार समीकरण ही कुछ ऐसे बन गए हैं कि अबकी बार कमल के खिलने की राह आसान नजर आ रही है बडौदा उप चुनाव में सबसे ज्यादा महत्व जाट वोट का माना जाता है यहां की जीत हार का निर्णय जाट वोट तय करती है और यही कारण अबकी बार भी होगा एक तरफ जाट वोट भाजपा को हराने के लिए लड़ रहा है और दूसरी तरफ वही जाट वोट भाजपा को जिताने का काम करेगा इसका सबसे बड़ा कारण दो जाट नेताओं को टिकट मिलना और कांग्रेस का सबसे बड़ा नुक़सान टिकट ना मिलने से नाराज और आजाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार कपूर नरवाल से होगा और जिसका सबसे बड़ा फायदा भाजपा को मिलेगा और भाजपा चाहती भी यही है फिलहाल पंचायतों का दौर जारी है पर्चा वापिस लेने की कल आख़िरी तारीख है देखते हैं उंट किस करवट बैठता है फिलहाल बिसात बिछ चुकी है चाल चलना शुरू हो गई है देखते हैं बडौदा उप चुनाव में किस का घोड़ा किसके प्यादे को मात देकर बाजी को जीतता है आज के हिसाब से पलडा भारी भाजपा का नजर आता है।