कैथल ( रवि गोयल /संजीव कौशिक ) कर्मचारियों की पुलिस विभाग से संबधित विभिन्न समस्याओं व दिक्कतों के निवारण हेतू पुलिस कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मौजुदा पुलिस कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो चुके अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। नवगठित कमेटी की मंगलवार 20 अक्टूबर की सुबह पुलिस लाईन में बैठक संपन्न हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों की विभाग से सबंधित दिक्कतों तथा का कमेटी द्वारा पुलिस उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। ताकि पुलिस कर्मचारी व अधिकारी तनाव रहित वातावरण में कर्तव्यरायर्णता का परिचय देते हुए उच्च मनोबल के साथ कार्य कर सकें। गठित कमेटी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, मुलतान सिंह जांगडा, सुभाष श्योकंद, ताराचंद, एसआई रामकिशन, एसआई श्यामसुंदर तथा अन्य सेवारत कर्मचारी शामिल है। जिनकी आज मंगलवार की सुबह पुलिस लाईन में बैठक संपन्न हुई। जिनके द्वारा विभाग से संबधित पुलिस कर्मचारियों तथा अधिकारियों की विभिन्न दिक्कतों का मौके पर निवारण करते हुए कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कमेटी द्वारा पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का आगे भी निरंतर रुप से पुलिस उच्चाधिकारियों की मार्फत निवारण किया जाता रहेगा।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरो, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें:
www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com