जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर = रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा में तैनात सहायक अध्यापक श्रीराम को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर भारतीय शिक्षा शोध संस्थान लखनऊ ने सम्मानित किया है । श्री राम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर भारतीय शिक्षा संस्थान निराला नगर लखनऊ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इसमें प्रदेश भर के प्राथमिक शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने व कोरोना काल में भी बेहतर शिक्षण प्रदान वाले शिक्षको को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया । बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक डा० सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने श्रीराम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया I प्रधानाध्यापक रज्जाक अली, महेन्द्र कुमार गुप्ता,महेश कुमार वर्मा,मघईराम ,अरशद अब्बासी,सबीना,बुद्धप्रिया,पिंकी बर्मा,ने बधाई दी है ।